अब ये ऐप देगा आपको बज्रपात की जानकारी -ऐप की जानकारी के लिए देखें पूरी खबर
आकाशीय बिजली गिरने से साल में कई जान माल का नुकसान होता है , लेकिन अब आप को आकाशीय बिजली गिरने से ठीक आधा घंटे पहले आप को पता चल जायेगा इसके लिए , भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के अधीन भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान के पुणे के वैज्ञानिकों ने दामिनी ऐप विकसित किया जो बज्रपात करने की सटीक जानकारी आप को देगा.. इस ऐप बनने से कई भयानक हादसों से अब बचा जा सकता है । इस के लिए आप को एपने मोबाइल पर दामिनी ऐप डाउनलोड़ करना होगा ..पंतनगर के वैज्ञानिक आर के सिंह का कहना है कि यह ऐप आप को ब्रजपात होने की सही जानकारी देगा तो साथ में बचाव व सुरक्षा का उपाय भी बतायेगा , ऐप को डाउनलोड़ करने के साथ साथ किसानों को पंजीकरण करना होगा जिसमें उन्हें अपना नाम व लोकेशन जानकारी देनी होगी। यह ऐप आपको 40 किलोमीटर की परिधि में आकाशीयबिजली गिरने की सूचना आपके मोबाईल पर देगा।