कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की रीढ़ है आचार्य “ममगाईं

0
शेयर करें

 “कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की रीढ़ है”ममगाईं 



रामरतन सिह पवांर/  जखोली । भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी जिसका आधार असंख्य कार्यकर्ताओं का त्याग एवं समर्पण है। पार्टी का एक–एक कार्यकर्ता विचारधारा को समर्पित है और मां भारती की सेवा में दिन–रात लगा हैं।मंगलवार को जखोली के सिरवाड़ी  बांगर में पिछले 8 अगस्त को  बादल फटने से  हुए कई मकान  ध्वस्त हुए व कृषि भूमि का नुकसान  का जायजा लेने पहुंचे  चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने लोगों को आश्वासन दिया था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से वार्ता कर शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अन्यत्र विस्थापन के बजाय  वैकल्पिक  व्यवस्था के भ्रसक प्रयास किये जायेगे सिरवाड़ी गांव के आपदा से पीड़ित परिवारों  जिससे की   खेती बाड़ी और काश्तकारी  भी चलती रहे यानी गाँव के. ही समीप कहीं उचित स्थान जो कि गाँव के ही निकट हो ही जगह पर ग्रामीणो के लिए  पुर्नवास  की मांग की माँग की  जायेगी। वहीँ  आचार्य शिव प्रसाद  मँमगाईं ने झोपड़ी  छप्पर के लिए त्रिपाल भी बांटे जबकि इससे  कई लोग सिरवाड़ी गाँव गये लेकिन किसी ने त्रेपाल नही बाँटे सिवाय रुद्रप्रयाग की रेडक्रास सोसाइटी ने आपदा ग्रस्त गांव मे राशन किट सहित त्रेपाल व वरसांतिया बाँटी थी और आज  देहरादून से आये समाजिक कार्यकर्ता  प्रेम पेटवाल ममगाईं  प्रेम , जोगेन्द पुण्डीर कई कार्य पहले  भी कर चूके हैं। कोविड के  समय में नरेन्द्र मैठानी नें आवश्यक  सामग्री के किट बांटे और कुछ  छात्रों को  प्रशस्ति पत्र  व कुछ  इनाम  दिया। इस अवसर पर नागेन्द्र  इण्टर कालेज के  प्रधानाचार्य शिवसिंह रावत, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विजय लक्ष्मी धिरवाण,सम्पूर्णानन्द सेमवाल,प्रधान नरेन्द्र सिंह रौथाण,क्षेपंस पुष्पा देवी,पूर्व प्रधान टीकाराम भट्ट आदि मौजूद थे। आचार्य ममगाईं नें कहा कि 

 जहां पार्टी सिद्धांतनिष्ठ राजनीति में विश्वास करती है वहीं इसके कार्यकर्ताओं के मन–मस्तिष्क में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहता है। कभी–कभी सिद्धांतनिष्ठ राजनीति चुनावी शोर–शराबे में डूब जाती है, परन्तु अंतत: सिद्धांतों की ही विजय होती है। भाजपा की दृष्टि राष्ट्रीय हित की दृष्टि है और यही कारण है कि तात्कालिक चुनावी लाभ के लिए यह वोट–बैंक की राजनीति नहीं करती। यही भाजपा की शक्ति रही है और मूल्य आधारित राजनीति के बल पर हमारे कार्यकर्ताओं ने विषम से विषम परिस्थितियों में भी पार्टी के लिए राह बनाई है। वहीं  शिव प्रसाद मंमगाई पुजार गाँव मे वासुदेव भगवान मन्दिर  होते हुए  कोट, सन में  बैठक ली इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ बात चीत के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पुनिता  सेमवाल  ने भगवान वासुदेव मंदिर के नव निर्माण व  जीर्णोद्धार  की बात रखी जिस संमध मे   ममगाईं  जी ने दिल्ली के प्रसिद्ध  उद्योगपति    दिनेश  कनौडिया   से बात  की फोन पर तो कनौडिया जी  ने मूर्ति  देने और  प्राण प्रतिष्ठा में  जो खर्च  होगा  वह पूरा करेंगे की बात    ममगाईं  से कही।  बैठक मे प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर जखोली तहसील उप जिलाधिकारी नन्दन सिंह  नगन्याल, पूर्व प्रधान भानु प्रसाद ममगाईं  विनोद ममगाईं दिपक भट्ट भाजपा  जिला उपाध्यक्ष सम्पूर्णानन्द सेमवाल  ग्राम प्रधान सिरवाड़ी नरेन्द्र  रौथाण   क्षेत्र पंचायत सदस्य  पुष्पा  रौथाण  समाजिक कार्यकर्ता  जगदीश मैठानी,   क्षेत्र पंचायत सदस्य पुनिता सेमवाल ,कुलेन्द्र सिह राणा

    समाजिक कार्यकर्ता   टीका राम भट्ट पूर्व प्रधान  बिजेन्द्र मेवाड दीपक भट्ट,समाजिक कार्यकर्ता  तहसीलदार चन्द्र  सिंह आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X