July 27, 2024

कैसे बने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रितिका के लिए देवदूत -देखें पूरी खबर

0
शेयर करें

मुख्यमंत्री बने रितिका के लिए फरिश्ता

electronics



देहरादून- मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लुधियाना में उपचाररत पौड़ी जनपद के पाबो ब्लॉक के डूंगरी गांव की बालिका रितिका रावत के इलाज पर हुए एक लाख 60 हजार रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी करने के निर्देश दिए हैं। रितिका का लुधियाना के एस.जे.एस. हेल्थ केयर लि. में एक्सेप्लोरेट्री लेपेरोटॉमी का ऑपरेशन हुआ। रितिका के माता पिता गरीबी के कारण खर्चा वहन नहीं कर पा रहे थे जिस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर सहयोग की अपील की थी।
मुख्यमंत्र त्रिवेंद्र के संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला आते ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को रितिका को अस्पताल से रिलीव करने के निर्देश दिए। रितिका के पिता श्री बलवंत सिंह  ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X