कोरोना संकट के बाद आर्थिक मंदी से उबरेगा प्रदेश-डॉ धन सिंह रावत
![]() ![]() |
फाइल फोटो-डॉ ध.सिंह रावत, उच्च शिक्षा (राज्य मंत्री ) उत्तराखंड सरकार |
—–कुलदीप सिंह बिष्ट (पौड़ी)—–
पौड़ी-पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की चपेट में है, जिसके कारण सभी देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं, वही उत्तराखंड भी इस दौर में आर्थिक मंदी की चपेट में है,लॉक डाउन होने के कारण प्रदेश की सभी आर्थिक गतिविधियां बंद पड़ी हुई है,जिसके कारण प्रदेश की आर्थिकी बंद हो गई है।
इसको देखते हुए अब प्रदेश सरकार जल्द ही केंद्र सरकार से राय मशवरा करने जा रही है जिससे आर्थिक मंदी से गुजर रहे प्रदेश की गतिविधियों को फिर से पटरी में उतारा जा सके। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री 27 अप्रैल को सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से इस विषय में बात करने वाले हैं, जिससे सभी प्रदेशों की आर्थिक मदद केंद्र सरकार कर सके ।उन्होंने बताया कि सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से राय मशवरा करने के बाद प्रधानमंत्री आर्थिक क्षेत्र में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं ।उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री से संबोधन के बाद प्रदेश भी अपनी आर्थिकी को बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश करेगा ।उन्होंने बताया कि प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा पहले ही 1 लाख 75 हजार करोड़ की आर्थिक मदद दे चुकी है जिसके बाद प्रदेश सरकार ने सभी लोगों के खातों में 1 हजार रुपये पहले ही डाल दिए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक मंदी से उबरने के लिए सभी से राय मशवरा किया जाएगा। कि किस तरह से प्रदेश को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही प्रदेश की सभी आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से चालू कर दी जाएंगी।
जिस राज्य में शिक्षा नीतियों में रति भर भी अभी तक सुधार न किया गया हो। अन्यथा क्या उम्मीद कर सकते हैं। यह बात अलग है कि केन्द्र सरकार की मेहरवानी और राज्य की जनता की कर्मठता उम्मीदों को जीवांत रख सकती हैं। वरना बोलने और जमीनी स्तर में कार्य करना बहुत फर्क है।