देवप्रयाग के हनुमान मंदिर में रुसी पर्यटक कर रहा नियमित पूजा बनी कौतूहल का विषय-देखिए वीडियो में
विनय भट्ट (श्रीनगर)
देवप्रयाग के धनेश्वर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में रोज पूजा पाठ कर मंदिर में साफ सफाई कर सेवाभाव से जुटे रूसी पर्यटक लियो कौतुहल का विषय बना हुआ है। दरअसल लियो
(मंदिर में पूजा करता रूसी पर्यटक)
लॉकडाउन से पूर्व देवप्रयाग घूमने आया था कि अचानक लॉकडाउन होने के बाद देवप्रयाग में ही फंस कर रह गया।
(लियो,रुसी,पर्यटक)
वो रूस में पढ़ाई करता है और अपने दोस्तों के साथ घूमने भारत आया था। गोवा में कुछ समय रहने के बाद लियो नोएडा आया था जहां वो अपने दोस्तों को छोड़ घूमने के लिए देवप्रयाग आ गया और जाने से पहले ही शुरू हुए लॉकडाउन के कारण नगर के हनुमान मंदिर में ही फंस गया जहां वो रोज पूजा अर्चना कर लैपटॉप पर अपने आवश्यक कार्य भी निपटाता है। लियो का कहना है कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा वो नोयडा अपने साथियों के पास चला जायेगा।