बड़ी खबर-रुद्रप्रयाग जिले में मिले अभी-अभी 12 कोरोना पॉजिटिव
आपको बताते चले कि आज जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में रूद्रप्रयाग जनपद के 12 कोरोना पॉजिटिव केश सामने आये हैं। ये सभी लोग दिल्ली से यहाँ पहुँचे थे। इन सभी को सम्राट होटल खाकरा में क्वारानटाइन किया गया था। इन में ज्यादातर फैमले वाले हैं। इन्हीं में एक 12 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के झा ने बताया कि सभी लोगों को कल आइसोलेट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दिल्ली से आने के बाद तत्काल क्वारानटाइन किया जा चुका था इसलिए कोरोना संक्रामक का अधिक खतरा नहीं है।
आपको बता दें कि जिले में पाँच कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। जो आठ व्यक्ति यहा पहले से कोरोना पॉजिटिव है उनका स्वास्थ्य भी बेहतर है।