बड़ी खबर-सीएम की मौत की अफवाह उड़ाने वाले नवीन भट्ट समेत चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
शेयर करें


 देहरादून-राज्य में  लॉक  डाउन के दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है,  इसी दौरान माननीय मुख्यमंत्री  उत्तराखंड  महोदय, जोकि  राज्य आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं,  उनके संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा  सोशल मीडिया में  झूठा समाचार प्रकाशित किया तथा सुनियोजित साजिश के तहत सोशल मीडिया पर इस खबर को प्रचारित व प्रसारित किया, ऐसी परिस्थितियों में झूठा समाचार प्रकाशित होना आम जनमानस में असुरक्षा की भावना पैदा करना एवं आपदा व महामारी के दौरान राज्य द्वारा किए गए कार्यों पर प्रतिकूल  प्रभाव पडना स्वाभाविक था, ऐसी परिस्थितियों में सरकार को अस्थिर करने संबंधी खबर प्रकाशित की गई, जिस पर श्री सीताराम भट्ट पुत्र स्वर्गीय श्री प्रेमचंद भाटी निवासी 156 धर्मपुर थाना नेहरू कॉलोनी (महानगर अध्यक्ष भाजपा) द्वारा थाना कैंट पर तहरीर दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कैंट पर दिनांक 6-5-20 को  FIR NO- 79/2020 धारा 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं 74 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008, 469 /505/120बी0 IPC पंजीकृत किया गया तथा मुकदमे ने विवेचना प्रारंभ की गई। आपदा एवं वैश्विक महामारी के समय यह प्रकरण काफी गंभीर था, जिसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई।  दौरान विवेचना मोबाइल सर्विलांस से पाया गया की अभि0 नरेंद्र मेहता  द्वारा  खबर को एडिट करते हुए अपने सह अभि0 में  प्रसारित किया। पुलिस द्वारा  सूचना प्रसारण करने वाले निम्न अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया, अभि0 को मा0 न्यायालय पेश किया जाएगा।

 *नाम पता अभियुक्त गण*
1-पंकज ढौडियाल पुत्र गोविंद राम निवासी ग्राम गुरफली तहसील थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल 
2- नरेंद्र मेहता पुत्र महेंद्र सिंह मेहता निवासी ग्राम बटगिरी पट्टी बनकोट तहसील गणाई जिला पौड़ी गढ़वाल 
3- नवीन भट्ट पुत्र लोकेंद्र प्रसाद भट्ट निवासी ग्राम गढ़ी  मयचक श्यामपुर थाना ऋषिकेश देहरादून
4- यश रावत उर्फ राजेंद्र रावत पुत्र हरी सिंह रावत निवासी ग्राम सरुली थाना घनसाली जिला टिहरी गढ़वाल
*पुलिस टीम:-*
 निरीक्षक राजीव रौथाण, (विवेचक)
Si संजय मिश्रा, थानाध्यक्ष कैंट
Si पंकज
Si विजय सिंह
Si सुनील नेगी
कानि0  रवि
कानि0  विकास
कानि0 संचय

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X