महाराष्ट्र पुणे से भी आज 1बजे चलेगी प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन -देखिए खबर खास है
देहरादून- त्रिवेन्द्र सिंह रावत की प्रवासियों को घर लोने की मेहनत रंग ला रही है, सूरत से उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर विशेष रेल चल पड़ी है। यह रेल सुबह चार बजे रेल यात्रियों को लेकर काठगोदाम के लिए चली। 1200 यात्रियों को लेकर रेल चली है। मगंलवार दोपहर को रेल हल्द्वानी-काठगोदाम पहुंचेगी।
![]() ![]() |
फाइल फोटो-त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड |
वंही आपको बता दें कि आज दोपहर 01.00 बजे पुणे, महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड के लगभग 1200 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। तो वंही पुलिस प्रशासन का जनता से कहना है कि कृपया धैर्य बनाए रखें बहुत जल्द ही कई और ट्रेनें और बसें अलग-अलग राज्यों से उत्तराखंड की ओर प्रस्थान करेंगी।
उत्तराखंड के प्रवासियों को रेल से लाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही थी। पर राज्य को अभी तक रेल नहीं मिल पाई। इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे थे पर अब उत्तराखंड के 1200 प्रवासियों को लेकर यह पहली रेल है जिससे लोगों के मन में उम्मीदें जग गयी है।
Sir Haryana rohtak mai bus kab aayegi bus
Sir Mumbai se bhi chalaye train