July 27, 2024

मान गए गुरु-एक आम के पेड़ पर 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गयी-देखें पूरी खबर

0
शेयर करें
मान गए गुरु-एक आम के पेड़ पर 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गयी

electronics



शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में उद्यान विभाग द्वारा एक पेड पर आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गयी। अरूनिमा, अरूनिका, अम्लिका, सूर्या, लालिमा, मल्लिका, निलय, आम्रपाली इत्यादि को मिलाकर कुल 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग एक पेड पर की गयी।
मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून डाॅ0 मिनाक्षी जोशी द्वारा मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को इन प्रजातियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। आवास परिसर में मौनपालन से भी इस वर्ष 22 कि0ग्रा0 शहद का उत्पादन हुआ तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा आज पुनः मौनपालन को बढ़ावा देने हेतु योजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री द्वारा उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित को आवास परिसर में औद्यानिकी की अन्य गतिविधियां भी शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री पुरोहित द्वारा बताया कि आवास परिसर में अगले वर्ष तक अनुमानित आम की 200 से भी अधिक प्रजातियाँ लगायी जायेंगी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X