July 27, 2024

सलमान खान की हत्या की साजिश करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को नहीं खबर

0
शेयर करें

 सलमान खान की हत्या की साजिश करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को नहीं खबर

electronics

(कुलदीप सिंह बिष्ट पौड़ी)

 पौड़ी: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोपित को फरीदाबाद (हरियाणा) पुलिस ने पातल गांव से गिरफ्तार किया। आरोपित यहां अपने दोस्त के साथ आया था। स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को इस गिरफ्तारी की भनक तक नहीं लगी थी। अब राजस्व विभाग इस मामले में जानकारी जुटाए जाने की बात कह रहा है।बालीवुड स्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोपित राहुल उर्फ सांगा को फरीदाबाद (हरियाणा) पुलिस ने शहर से करीब 12 किमी दूर पातल गांव से बीते 15 अगस्त को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि राहुल अपने किसी दोस्त के साथ यहां आया था। राहुल उर्फ सांगा पातल गांव में जिसके घर में रह रहा था वह राहुल के दोस्त का दोस्त था। और उसे भी मालूम नहीं था कि राहुल उर्फ सांगा हरियाणा का वांछित अपराधी है। उसे सिर्फ इतना बताया गया था कि राहुल पहाड़ घूमने आया है। स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को फरीदाबाद पुलिस के पौड़ी पहुंचने व राहुल को गिरफ्तार कर ले जाने की भनक तक नहीं लगी। बुधवार को मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आई पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटाई। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने बताया कि उक्त आरोपित की गिरफ्तारी पातल गांव से हुई है जो राजस्व क्षेत्र में है। जिससे स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी दी गई। वहीं एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने भी इस संबंध में फरीदाबाद पुलिस से कोई सूचना न दिए जाने की बात कही। एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने कहा कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में जिस व्यक्ति के यहां राहुल रह रहा था। उससे जानकारी ली जाएगी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X