Exit Poll 2022: गुजरात में दो चरणों में मतदान खत्म होते ही हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के सर्वे आने लगे हैं। एग्जिट पोल में जहां हिमाचल प्रदेश में रिवाज के नहीं बदलने के संकेत बताए जा रहे हैं, वहीं गुजरात में भाजपा की फिर से वापसी के अनुमान हैं। जबकि एमसीडी दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
गुजरात का एग्जिट पोल रिजल्ट
रिपब्लिक पी-मारक्यू ने 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिलने का दावा किया है। जबकि यहां आम आदमी पार्टी को 2 से 10 सीटें पर ही सीमित माना है।
इंडिया न्यूज जन की बात ने गुजरात में भाजपा को 117 से 140 सीटें तो कांग्रेस को 35 से 51 सीटें मिलने की संभावना जताई है। आम आदमी पार्टी को उसने 6 से 13 सीटें ही दी हैं।
टीवी9 ऑन द स्पॉट के अनुसार भाजपा को 125-130 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 40-50 सीटें और आप को केवल 3-5 सीटें मिलने का अनुमान बताया है।
न्यूज 18 न्यूज एक्स ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 132, कांग्रेस को 38, आप को 07 और अन्य को 05 सीटें जाती दर्शाई हैं।
हिमाचल प्रदेश का एग्जिट पोल रिजल्ट
इंडिया न्यूज-जन की बात ने भाजपा को 32-40 सीटें, कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया है।
News 18 ने भाजपा को 36 सीटें, कांग्रेस को 30, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीटें जाने का अनुमान लगाया है।
Zee News ने बीजेपी को 35-40 सीटें, कांग्रेस को 20-25, आम आदमी पार्टी को 0-3 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का दावा किया है।
R Bharat ने बीजेपी को 34-39, कांग्रेस को 28-33, आम आदमी पार्टी को 0-1 सीटें की संभावना जताई है।
Times Now ने अपने सर्वे में भाजपा को 38, कांग्रेस को 28, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीटों को अनुमान लगाया है।
MCD दिल्ली का एग्जिट पोल रिजल्ट
टीवी9-ऑन द स्पॉट के अनुसार एमसीडी चुनाव में भाजपा को 92-96, आप को 140-150, कांग्रेस को 6-10 और अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया न्यूज जन की बात के मुताबिक भाजपा को 70 से 92, आप को 150 से 175, कांग्रेस को 7 से 4 और अन्य को एक सीटें जाती दिखाई हैं।
टाइम्स नाऊ ईटीजी के सर्वे में भाजपा को 84-94, आप को 146-156, कांग्रेस को 6-10 और अन्य 0-4 सीटें दर्शाई गई हैं।
इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार एमसीडी की 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी 149-171, भाजपा को 69 से 91 और कांग्रेस को 3-7 सीटों पर सिमटता दिखाया है।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.