Japan Shinzo Abe: जापान से अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। यह हमला नारा शहर में हुआ। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मौके पर मौजूद एनएचके के रिपोर्टर का कहना है कि उसने गोली चलने की आवाज़ सुनी। गोली शिंजो आबे के सीने में लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था। शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ. तब वह भाषण दे रहे थे। अचानक से आबे नीचे गिर गये।
शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыигровой автомат