विधायक भरत सिह चौधरी ने विकेन्द्रीकृत जलागम परियोजना मे किया प्रतिभाग

0
शेयर करें

 विधायक भरत सिह चौधरी ने  विकेन्द्रीकृत जलागम परियोजना मे किया प्रतिभाग




रामरतन सिह पवांर/जखोली  जखोली विकासखंड के अन्तर्गत सिद्धसौड  बडमा में रूद्रप्रयाग के  विधायक भरत सिंह चौधरी ने विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना ( ग्राम्य विकास विभाग) रूद्रप्रयाग के द्वारा आयोजित आजीविका संवर्धन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जलागम परियोजना के टीम लीडर चंदन कुमार ने राज्य सरकार द्वारा जलागम के माध्यम से जखोली विकासखंड के 39 गाँव में चलाई जा रही स्वरोजगार योजना से संबधित योजनाओं व गाँव में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारीयो से अवगत कराया इस मौके पर  विधायक  भरत सिंह चौधरी  ने कहा की सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का सही तरीके से धरातल पर क्रियान्वयन होना चाहिए। सही लाभार्थियो का चयन कर उसको योजना का लाभ देकर स्वलंभी बनाने की दिशा में कार्य होना है। सरकारी योजनाओं को सिर्फ कागजों तक सिमित न रखते हुए  धरातल पर कार्य होना जरुरी है, जिस योजना के लिए जिस भी लाभार्थी का चयन किया गया है, उस योजना से लाभार्थी को अधिक से अधिक फायदा मिले।



    विधायक  के द्वारा कार्यक्रम उपस्थित महिलाओं को कृषि, पशुपालन, उद्यानीकरण, सहित श्रम विभाग की योजनाओं की भी सिरे से जानकारी दी। इसके    साथ साथ 29 लाभार्थीयों को जिसमें सिलाई मशीन कारपेंट्ररी का सामान, कृषि यंत्र, मसाला चक्की, बार्बर सामान वितरित किया। साथ ही बडमा क्षेत्र में जलागम परियोजना के माध्यम से डोबलिया में  ग्रोथ सैंटर बनाये जाने की बात भी कही जिसका आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को बडा फायदा मिलेगा।साथ ही तीन साल के कार्याकाल शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक और कोरोना काल के दौरान  तक किये गये  कार्यो को जनता के सम्मुख रखा।  इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश नेगी , पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी जी, पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा ओमप्रकाश बहगुणा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष दरम्यान जखवाल जी, जिला पंचायत सदस्य   प्रतिनिधि  चिरंजीव सेमवाल जी, क्षेत्रपंचायत सदस्य प्रदीप रावत , पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा , मंडल महामंत्री यशवीर चौहान , पुष्कर विरवाण , मंडल मीडिया प्रभारी दीपक रावत , विनोद मैठाणी , दर्शन रावत , प्रधान जखोली बडमा बलराम सिंह , प्रधान किरोडा, नरेन्द्र सिंह , प्रधान स्यूर संजय राणा , प्रधान डोबलिया गोविंद लाल , प्रधान कुरछोला मनीष सिंह , प्रधान नाग ममता देवी , प्रधान मुन्नादेव पूनम मैठाणी , प्रधान धारकोट शौकार सिंह , प्रधान जखनोली बीना देवी सहित सभी क्षेत्र के जनप्रतिधि व गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X