राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देवभूमि आगमन पर सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

electronics

द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  Big breaking: ऐसा क्या हुआ होगा उत्तराखंड वन प्रमुख धनंजय मोहन को लेना अचानक VRS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *