Video-2022 की अपनी ही राह में रोड़ा अटकाती कांग्रेस – लगातार कांग्रेस में बढ़ रहा है मन मिटाव-जानिए पूरा

  2022 की अपनी ही राह में रोड़ा अटकाती कांग्रेस ! लगातार कांग्रेस में बढ़ रहा है मन मिटाव

electronics

(कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी)




पौड़ी-पौड़ी जिले से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस का जिम्मा सम्भाल रही कमला रावत को पार्टी हाईकमान ने बढ़ा झटका देते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पौडी पद से निष्कासित कर डाला है जिसका जिम्मेदार कमला रावत ने कांग्रेस के दो नामी व्यक्तियों एआई सीसी सदस्य राजपाल बिष्ट और पीसीसी सदस्य और कांग्रेस नेता नवल किशोर को बताया है कमला रावत का कहना है कि वे बड़ी ही निष्ठा के साथ अपने दायित्वो को निभा कर पार्टी हित में समर्पित होकर कार्य कर रही थी लेकिन उनके कार्यो को आकने के बजाय उन्हें पद से हटा दिया गया जिसकी जानकारी कमला रावत को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने फोन पर वार्ता कर दी वहीं कमला रावत ने कहा कि 2022 के चुनाव की राह अब कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगी जब 2022 का चुनाव नजदीक है क्यूंकि अपने कार्यकाल में वे कई महिलाओ को एकजुट कर पार्टी का जनाधार बढ़ा रही थी वहीं इस निष्काशन से कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरिता नेगी ने भी कमला रावत का पक्ष सुनते हुए बताया कि कमला रावत पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वो को बढ़ा रही थी इस निष्काशन से उन्हें भी ठेश पहुंची है सरिता नेगी ने बताया कि   नामचिन कांग्रेसी कांग्रेस में फूट डालने का कार्य कर रहे हैं जिससे 2022 का रण अब कांग्रेसियों के लिए भारी पड़ सकता है वहीँ कमला रावत को हटाने के बाद कमला रावत ने पार्टी हाई कमान से उन्हें पदमुक्त करने का कारण पूछा है वहीँ इस पूरे प्रकरण  बीजेपी के जिला महामंत्री पौड़ी ने चुटकी लेते हए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस में विवाद बढ़ रहे हैं इससे उनके लिए 2022 का रण अब और आसान होने लगा है जिस पर कांग्रेस को पार्टी कहा जाना भी अब मंथन करने लायक है।

One thought on “Video-2022 की अपनी ही राह में रोड़ा अटकाती कांग्रेस – लगातार कांग्रेस में बढ़ रहा है मन मिटाव-जानिए पूरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *