भाजपा नेत्री पूनम शर्मा ने होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

देहरादून

देहरादून-भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश आईटी सेल एवं प्रदेश कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी पूनम शर्मा ने कोरोना मामलों में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के यहां नगर निगम की मदद से सेनिटाइजर का छिड़काव कराया।

पूनम शर्मा ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोग उन्हें फोन कर घरों में सेनिटाइजर का छिड़काव करने को कह रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इस विषय को मेयर सुनील उनियाल गामा के समक्ष रखते हुए कहा था कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घरों में विशेष तौर से सेनिटाइजर का छिड़काव किया जाए। पूनम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम के टैंकर कि मदद से ईसी रोड, क्रोस रोड, में सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया। साथ ही घर घर जाकर लोगों से अपील की मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करें ।साथ ही सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। अपना एवं अपने परिवार का ध्यान रखें दो गज की दूरी मास्क है जरूरी।