दिब्यागों के लिए देवदूत बने भावी महापौर प्रत्याशी और समाजसेवी विजय सिंह मर्तोलिया

 दिब्यागों के लिए देवदूत बने भावी महापौर प्रत्याशी और समाजसेवी विजय सिंह मर्तोलिया

electronics

राशन बैंक के माध्यम से विजय सिंह मर्तोलिया ने गरीबों को वितरित किया राशन


कानपुर, 23 मई। कानपुर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा स्थापित राशन बैंक के माध्यम से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने आज शास्त्री

नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में गरीब विकलांग व्यक्तियों को राशन का वितरण किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा की लाक डाउन में गरीब आदमी बेरोजगारी के कारण भूखमरी का शिकार है। मेरे

द्वारा  लॉकडाउन में बराबर गरीबों को राशन वितरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी के कारण भूखमरी के शिकार गरीब विकलांग व मजबूर व्यक्तियों को राशन देकर उनका जीवन बचाने के उद्देश्य से राशन बैंक की स्थापना की गयी है। इसमें आटा, चावल, दाल, तेल, मसाला, सब्जी आदि सामग्री दी जाती है। विजय सिंह मर्तोलिया ने आज गरीबों को राशन वितरित करके नेक काम किया है। इसी तरह समाज के सक्षम व्यक्तियों को भी राशन बैंक में दान कर गरीबों की मदद करना चाहिए, जिससे कमजोर व मजबूर व्यक्तियों की मदद हो सके। आज राशन वितरण में मजदूर नेता कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया, रिंकू, वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अर्पित सिंह, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, शामिल थे।

One thought on “दिब्यागों के लिए देवदूत बने भावी महापौर प्रत्याशी और समाजसेवी विजय सिंह मर्तोलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *