माँ व बेटी ने जीते उत्तराखंड को तीन रजत पदक।

देहरादून-राजस्थान के शहर जयपुर में चल रही 40वीं नॉर्थजोंन निशानेबाजी प्रतियोगिता में आज भी उत्तराखंड के खाते में रजत पदक आने का सिलसिला जारी रहा। आज महिलाओं की ट्रेप ISSF स्पर्धा में सुषमा सिंह राणा ने अपने सटीक निशाने साध कर रजत पदक अपने नाम किया। सुषमा सिंह राणा पिस्टल इवेंट में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी है। सुषमा सिंह राणा पिस्टल किंग पदमश्री जसपाल राणा व सुभाष राणा की छोटी बहन है। सुषमा सिंह राणा ने अपनी बेटी दिया सिंह को भी निशानेबाजी खेल में खेलने के लिए कढ़ी मेहनत कर ट्रेनिंग दे रही है। कल दिया ने भी अपने अचूक निशानों से महिलाओं की ट्रेप NR वर्ग में महिला सिनियर व जूनियर में दो रजत पदक जीतकर अपने नाम कर चुकी है। माँ और बेटी की इस सफलता पर सुषमा सिंह राणा के पिता द्रोणाचार्य पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
