सरकार की पहल और नारी शक्ति के दम सेआर्च ब्रिज चिन्यालीसौड़ हो रहा रोशन-जानिए पूरी खबर

 

सरकार की सहायता और नारी शक्ति के दम सेआर्च ब्रिज चिन्यालीसौड़  हो रहा प्रकाशमान-जानिए पूरी खबर

electronics




राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं और आजीविका संवर्धन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। चिन्यालीसौड़ के मल्ली गांव के “अपर्णा महिला स्वयं सहायता समूह” इस दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। 

इस महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार 379 एलईडी लड़ियों और 57 फोकस लाइटों के कृत्रिम प्रकाश से वर्तमान में आर्च ब्रिज चिन्यालीसौड़ प्रकाशमान हो रहा है और पर्यटकों व सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनी हैं। 

राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें ₹5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *