जब नेहा बनी राहुल तो सब रह गए हैरान-जानिए ऐसा कैसे हुआ

 जब प्राधिकरण सचिव बन गयी राहुल

electronics

महिलाओं के एक कार्यक्रम में पति बन बताए हिंसा के प्रकार

घरेलू हिंसा के प्रति कुछ नए तरीके से किया गया महिलाओं को जागरूक


देहरादून

उस समय महिलाएं हैरान रह गयी जब  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाह अचानक राहुल बन गयी। जी हां महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के बाल विकास परियोजना शहर की ओर  क्लेमनटाउन  छावनी परिषद में आयोजित “हिंसा के अंधेरे से आशा के उजियारे तक कार्यक्रम” में कुछ ऐसा ही हुआ। जब नेहा कुशवाह ने पति बन महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ  नेहा कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिषेक राठौर, सीईओ कैंट्ट बोर्ड , श्री अखिलेश मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नेहा कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के अधिकारियों, कानूनों व अधिनियमों से संबंधित जानकारी दी गई। बताया कि सिर्फ हाथ उठाना ही हिंसा नही बल्कि अन्य प्रकार की हिंसा भी आपके साथ हो सकती है। हालांकि इसके लिए प्राधिकरण की ओर से कॉउंसलिंग की जाती है फिर भी मामला नही सुलझने पर फ्री वकील भी महिलाओं को दिए जाते हैं।कार्यक्रम में नमिता गुप्ता, आन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई।उन्होंने शार्ट फ़िल्म के माध्यम से बालिकाओं को समझाया।बाल विकास  परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा द्वारा प्रधान मंत्री मातृ वन्दना योजना एवं DIR फॉर्म से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। शक्ति केंद्र की टीम द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें वन स्टॉप सेंटर, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन (181),चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) पुलिस हेल्पलाइन नंबर (1090)  जेंडर भेदभाव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नन्दा गौरा योजना की जानकारी दी गयी. वन स्टॉप सेंटर से मीनाक्षी पुंडीर के साथ संवाद, समस्याओं और समाधान से संबंधित जानकारी दी गई

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी

साथ ही कार्यक्रम में बालिकाओं का हीमोग्लोबिन चैकअप भी किया गया। कार्यक्रम में  सी. ओ. नोडल अधिकारी बाल विकास  परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा, अध्यापक, अध्यापिकाएं,  महिला शक्ति केन्द्र सरोज ध्यानी, लक्ष्मी चौहान, वैभवी डोरा, वन स्टॉप सेंटर से मीनाक्षी पुंडीर, नैना डोबरियाल व  क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहे।

One thought on “जब नेहा बनी राहुल तो सब रह गए हैरान-जानिए ऐसा कैसे हुआ

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *