*#रक्तदान_महादान_को_चरितार्थ_करते_देवदर्शन_सिंह_नेगी।*

हुआ यूं कि, पुलिस विभाग रूद्रप्रयाग में नियुक्त एक महिला आरक्षी द्वारा प्रभारी मीडिया सैल को अवगत कराया गया कि, उसके भाई की पत्नी जिनको कि डिलीवरी के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया हुआ है। तथा चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया है कि, इनका प्रसव आपरेशन से होना है, जिस हेतु इनके लिये रक्त की आवश्यकता पड़ेगी।
यदि रक्त समूह सामान्य हो तो रक्त जनपदीय चिकित्सालयों में बने ब्लड बैंक में उपलब्ध हो ही जाता है।
परन्तु यहां कहानी कुछ और ही थी, क्योंकि जरूरतमंद महिला का *ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव (O-)* है, और जो कि *दुर्लभतम (Rare)* होता है।
प्रभारी मीडिया सेल पुलिस कार्यालय रूद्रप्रयाग द्वारा रक्त उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धी सन्देश अपने व्यक्तिगत तथा सरकारी नम्बर से विभिन्न व्हट्सएप ग्रुपों में प्रसारित कराया गया।
सूचना प्रसारित करने के 02 मिनट के अन्दर ही मीडिया सैल के नम्बर पर फोन आता है कि, सर मेरा ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है, मुझे कहाॅ आना होगा?
इस पर मीडिया सेल प्रभारी द्वारा उन्हें बताया गया कि आप पुलिस कार्यालय रूद्रप्रयाग गेट पर मिल सकते हैं।
10 मिनट के उपरान्त वे तुरन्त पुलिस कार्यालय गेट पर मिले जहाॅ से सीधे जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक रूद्रप्रयाग में आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण करने के उपरान्त इनके द्वारा रक्तदान किया गया।
*रक्तदाता श्री #देवदर्शन सिंह नेगी वर्तमान समय में रिलायंस फाउण्डेशन रूद्रप्रयाग में कार्यरत हैं तथा मूल रूप से ग्राम मदोला जनपद रूद्रप्रयाग के निवासी हैं।*
रक्त की आवश्यकता पूर्ण होने पर जरूरतमंद परिवार द्वारा श्री देवदर्शन सिंह नेगी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
तथा जनपद *रूद्रप्रयाग पुलिस भी ऐसे युवाओं के जज्बे को सलाम करती है, जिनके द्वारा सूचना मिलने पर तत्काल मदद को आगे आकर जरूरतमंद परिवार की मदद की है।*

#Social_Media_Cell_Police_Office_Rudraprayag.

#Facebook_page
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=375451173556120&id=100032737205903
#Twitter_Handle
https://twitter.com/sprudraprayag?s=09
#Instagram
https://www.instagram.com/rudraprayag_police/
#YouTube_Channel
https://www.youtube.com/channel/UCGGf0ZTxkP5RHndzaH6zLsA
اكتشف أفضل الكازينوهات على الإنترنت لعام 2025. قارن بين المكافآت واختيارات الألعاب ومصداقية أفضل المنصات لألعاب آمنة ومجزيةآلة القمار