नागपुर। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के सामाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता श्री दर्शनलाल आर्य ने शुक्रवार 8 जनवरी को संघ मुख्यालय नागपुर में भेंट दी। दो दिवसीय दौरे में दर्शनलाल आर्य जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कई प्रमुख पदाधिकारियों से भेंट की

electronics

इस दौरान संघ मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों ने श्री दर्शनलाल आर्य को अपना आशीर्वाद दिया। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों व पूर्व पदाधिकारियों ने दर्शनलाल आर्य जी का मार्गदर्शन करते हुए सलाह दी कि जनता की सेवा जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से करते हैं, राजनीति में सफलता भी उन्हें निश्चित रूप से मिलती है

इसलिए जितनी बेहतर सेवा जनता की करेंगे, उतनी ही सफलता राजनीति में भी मिलेगी। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री आर्य जी का मार्गदर्शन में करते हुए कहा कि जनता की सेवा सामाजसेवी के रूप में हो या राजनीति के रूप में, यह सेवा भाव हमेशा ‘सर्वोपरि’ रहना चाहिए


संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दर्शनलाल आर्य जी को जनसेवा व राजनीति का मंत्र देते हुए जनता की सेवा के लिये सतत समर्पित रहने की सलाह दी।  नागपुर संघ मुख्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवियों ने दर्शनलाल आर्य जी को राजनीतिक भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *