नामकरण समारोह में व्यक्ति ने चलाई गोली, महिला घायल-जानिए कहां की है यह घटना

 नामकरण समारोह में व्यक्ति ने चलाई गोली, महिला घायल

electronics

(Report by Manoj Nautiyal kotdwar)

कोटद्वार। लैसडौन क्षेत्र में एक नामकरण समारोह में खुशी के मौके पर चली फायरिंग में एक महिला घायल हो गई। जिसको उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार को डेरियाखाल लैंसडौन निवासी 35 वर्षीय माया देवी पत्नी दलबहादुर अपने पति के साथ अपने भांजे के नामकरण समारोह में गई हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने समारोह में अपनी रिवाल्वर से फायर कर दिया, जिसमें गोली महिला के पैर में जा लगी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। घटना की रिपोर्ट स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराने के निर्देश दे दिये गये है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *