उत्तराखंड के लिये गौरव का पल, जसपाल राणा को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड ?

उत्तराखंड के लिये गौरव का पल, जसपाल राणा को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड ? इन खिलाड़ियों के नाम की भी है सिफारिश

उत्तराखंड के लिये गौरव का पल, जसपाल राणा को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड ? इन खिलाड़ियों के नाम की भी है सिफारिश

पिता नारायण सिंह राणा भी रहे निशानेबाज, बिटिया देवांशी राणा भी राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी है कई पदक
देहरादून। राष्ट्रीय पुरस्कार समिति की मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक हुई, जिसमें प्रतिष्ठित पुरस्कार खेल रत्न के लिए चार खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की गई। क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार खिलाड़ियों को पुरस्कार चयन समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना है। खेल रत्न के अलावा समिति द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार,ध्यानचंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रोफी के नामों की भी घोषणा करेगी। ये पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति देते हैं।
उत्तराखंड के लिये गौरव का पल है। जी हां उत्तराखंड के लाल जसपाल राणा को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड ! जूनियर भारतीय पिस्टल टीम के मुख्य कोच देहरादून निवासी जसपाल राणा को ओलंपिक कोटा हासिल करने और मनु भाकर की सफलता के लिए इस साल द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। बता दें कि राणा को पिछले साल अवॉर्ड नहीं मिलने पर विवाद भी हो गया था। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए राणा का नाम भेजा था लेकिन उन्हें पुरस्कार नहीं दिया गया। इस पर काफी विवाद हुआ था । यहां तक की मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राणा ने मनु भाकर, सौरभ चैधरी और अनीश भानवाला जैसे विश्व स्तरीय निशानेबाज तैयार किए हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स की शूटिंग स्पर्धा में आठ गोल्ड जीतकर बनाया था नया रिकॉर्ड
जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उनके मूल गांव चिलामू, टिहरी गढ़वाल में हुआ। वर्ष 1995 में इटली के मिलान शहर में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की शूटिंग स्पर्धा में आठ गोल्ड जीतकर उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया था। उस समय भारत के किसी भी निशानेबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनके पिता नारायण सिंह राणा ने उन्हें निशानेबाजी का ककहरा सिखाया। वर्ष 1995 के कॉमनवेल्थ गेम्स की शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले गोल्डन बॉय जसपाल राणा को शूटिंग का हुनर विरासत में मिला है। उनके पिता नारायण सिंह राणा भी अपने समय के जाने-माने निशानेबाज रहे हैं। वहीं, उनकी बिटिया देवांशी राणा भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।
बाद में दो अन्य निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर और अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजी में पदक हासिल किए, लेकिन देश में निशानेबाजी को स्थापित करने का श्रेय जसपाल राणा को ही जाता है। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे कई अवाॅर्ड जीत चुके हैं। लंबे समय तक राष्ट्रीय शूटिंग परिदृश्य से दूर रहे जसपाल राणा ने देहरादून में भी शूटर तैयार किए। पौंधा में उनकी जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी भी है। जहां जसपाल राणा अपने पिता नारायण सिंह राणा के साथ मिलकर युवा निशानेबाजों को तैयार कर रहे हैं।
जसपाल राणा को अब तक मिले पुरस्कार
-अर्जुन पुरस्कार 1994, यश भारती पुरस्कार (1994), राजधानी रत्न पुरस्कार, इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार आदि।
इन खिलाड़ियों के नाम की भी है सिफारिश
राष्ट्रीय पुरस्कार समिति की मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक हुई, जिसमें प्रतिष्ठित पुरस्कार खेल रत्न के लिए चार खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की गई। खेल रत्न के अलावा समिति द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार,ध्यानचंद पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रोफी के नामों की भी घोषणा करेगी। ये पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति देते हैं।
रोहित ने 2019 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 648 रन बनाए थे। वहीं, विनेश, एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अब तक तोक्यो ओलिंपिक 2021 के लिए क्वॉलिफाइ किया है। विनेश 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। अगर सिफारिश मंजूर होती है तो रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने वाले चैथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को खेल रत्न से नवाजा जा चुका है।
क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार खिलाड़ियों को पुरस्कार चयन समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना है। अगर रोहित शर्मा यह अवॉर्ड पाते हैं तो वह यह सम्मान पाने वाले चैथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह सम्मान मिल चुका है। देश में खेलों के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए रोहित और विनेश फोगाट के अलावा टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, पैरालिंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश भी की गई है।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.