8जनवरी से लापता राजेन्द्र सिंह नेगी का मिला शव -सेना ने फोन कर परिजनों को दी जानकारी

 8जनवरी से लापता राजेन्द्र सिंह नेगी का मिला शव -सेना ने फोन कर परिजनों को दी जानकारी

electronics


8 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर गस्त लगाते समय हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे राजेन्द्र सिंह। मई में सेना ने किया था ‘बैटल केजुअल्टी’ घोषित। आज 15 अगस्त को राजेन्द्र सिंह की यूनिट ने उनकी पत्नी को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से रविवार सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से शाम तक देहरादून पहुँचेगा।

गढ़वाल राइफल पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल डी पी एस कठैत के मुताबित रविवार को कर्णप्रयाग से उनके माता पिता भी देहरादून पहुँच जाएंगे। 17 अगस्त को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


One thought on “8जनवरी से लापता राजेन्द्र सिंह नेगी का मिला शव -सेना ने फोन कर परिजनों को दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *