
देहरादून। राज्य सभा सांसद अमर सिंह का थोड़ी देर पहले सिंगापुर में निधन हो गया। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। सिंगापुर में 6 महीने से उनका इलाज चल रहा। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। पार्टी को उन्होंने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वह अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों के लिए जाने जाते हैं। अमर सिंह अपने आप पर जनमत को ध्रुवित करने के लिए भी जाने जाते हैं। अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ। 1987 उनका विवाह पंकजा कुमारी सिंह से हुआ। उनके दो बच्चे दृष्टि सिंह व दिशा सिंह है। उनकी एक पुस्तक रिलिजन इन पॉलिटिक्स: गांधियन पर्सपेक्टिव इन द प्रेज़ेंट कनटेक्स्ट भी प्रकाशित हुई है।
अमर सिंह के फिल्मी सितारों से भी घनिष्ठ संबंध रहे। जया बच्चन और जया प्रदा जैसे कलाकारों को वही राजनीति में लाए थे।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.