Big breaking- सीएम धामी ने ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान- पंडित पुरोहित ना हो तंग-देवस्थानम बोर्ड कर दिया गया भंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐलान देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का किया एलान
तीर्थ पुरोहित लम्बे समय से कर रहे थे आंदोलन
चारधाम समेत 51 मंदिरों के संरक्षण को लेकर उत्तराखंड सरकार ने किया था देवस्थानम बोर्ड का गठन
उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड विधेयक को वापस लेने का निर्णय लिया है।
बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार में देवस्थानम बोर्ड अस्तित्व में आया था। जिसके अंतर्गत उत्तराखंड के चारों धामों सहित 51 मंदिरों को लिया गया है। देवस्थानम बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहित लगातार इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इस बोर्ड ने मंदिरों पर उनके परंपरागत अधिकार को खत्म कर दिया है.

electronics
ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *