बिग ब्रेकिंग-कार्यकर्ताओं के सामने संजय डोभाल के छलक पड़े आंसू, भावुक होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान- दीपक बिजल्वाण पर लगाया 5 करोड़ में टिकट खरीदने का आरोप- देखें वीडियो

दिग्वीर सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी

electronics

  • यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा और कांग्रेस में उठे बगावती सुर
  • कांग्रेस पार्टी से बागी होकर संजय डोभाल और भाजपा से बागी जगबीर भंडारी निर्दलीय लड़ेंगे विद्यायक का चुनाव
    बड़कोट। कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल ने रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी व अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान संजय डोभाल की आंखों से आंसू छलक पड़े और भावुक होकर यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार पूर्व राज्य मंत्री जगबीर भंडारी भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज हैं। टिकट नहीं मिलने से उन्होंने भी पार्टी से बगावत के सुर बुलंद किए हुए हैं और यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी निर्णय लिया है।
    संजय डोभाल वर्ष 2017 में यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़े थे, लेकिन वह भाजपा के प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। इस बार संजय डोभाल यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अंतिम क्षणों में कांग्रेस पार्टी ने यमुनोत्री विधानसभा से नए चेहरे के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को अपना प्रत्याशी बनाया है।
    कांग्रेस पार्टी के यमुनोत्री विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे संजय डोभाल को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पत्रकारों से वार्ता की तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बात रखी।
ये भी पढ़ें:  Big breaking: ऐसा क्या हुआ होगा उत्तराखंड वन प्रमुख धनंजय मोहन को लेना अचानक VRS

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और अब उत्तरकाशी जिले की पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री तीनों सीटों पर भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
जिले की यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद विरोध के स्वर भी बुलंद हो रहे हैं, यहां यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री जगबीर भंडारी ने बगावती तेवर अख्तियार कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की ताल ठोकी है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले संजय डोभाल को भी टिकट नहीं मिलने पर वह भी पार्टी से बगावत करने पर उतर गए हैं। संजय डोभाल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी से स्तीफा देकर यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

संजय डोभाल का कहना है कि मेरे वर्षों के संघर्ष, निष्ठा और समर्पण का पार्टी ने मुझे टिकट न देकर मुझे यूँ बीच मझधार में छोड़ दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि इस मझधार से पार लगाने में आप सभी मेरे माँझी भी बनोगे और पतवार भी, मुझे उम्मीद है कि आपके स्नेह और आशीर्वाद से मुझे मजबुती मिलेगी और निर्दलीय रूप से यमुनोत्री विधानसभा से जीत दर्ज करेंगे

संजय डोभाल ने लगाया कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप

यमुनोत्री विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर संजय डोभाल ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह पार्टी दलालों की पार्टी बनकर रह गई है। पार्टी से नाराज संजय डोभाल ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को उन्होंने खड़ा किया है और आज उन्हें टिकट नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और आज भ्रष्टाचार के आरोपों से लिप्त व्यक्ति को टिकट दिया गया है। इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी कितनी भ्रष्ट है । कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी का टिकट नहीं खरीद पाया है जिससे उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

इन कार्यकर्ताओं ने दिया कांग्रेस पार्टी से स्तीफा
कांग्रेस पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल,
आदि ने

One thought on “बिग ब्रेकिंग-कार्यकर्ताओं के सामने संजय डोभाल के छलक पड़े आंसू, भावुक होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान- दीपक बिजल्वाण पर लगाया 5 करोड़ में टिकट खरीदने का आरोप- देखें वीडियो

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *