धूमधाम से मनाया जा रहा भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस, प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित

भारतीय जनता पार्टी आज देश भर में अपना स्थापना दिवस मना रही है। उत्तराखंड में भी धूमधाम से बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेंद्र अजेय ने बीजेपी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया।
भारतीय जनता पार्टी आज देश भर में अपना स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनभर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में कार्यक्रम किये जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से पीएम मोदी इस मौके पर संबोधित कर रहे हैं। भाजपा के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी का संबोधन सुन रहे हैं। पीएम मोदी के संबोधन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा यात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। बीजेपी स्थापना दिवस के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक आयोजित किये जाएंगे।

electronics
ये भी पढ़ें:  हरदा बोले ब्राह्मण जनों की चर्चा से बौखला गए महेंद्र भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *