राजकुमार हरिद्वार

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे-संजय सैनी
दमखम के साथ नगर निगम व पंचायत चुनाव लड़ेगी आप-नरेश शर्मा
हरिद्वार, 2 जून। संजय सैनी को आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में विवेक विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर संजय सैनी का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जनपद में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार पार्टी को मजबूत बनाएंगे। संजय सैनी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता परेशान है। लेकिन सरकार जनता को कोई राहत नहीं दे रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि संजय सैनी वरिष्ठ, अनुभवी व ऊर्जावान युवा नेता है। संजय सैनी के नेतृत्व में जनपद में पार्टी को मजबूती मिलेगी। नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्येक दिन को नई चुनौती मानकर कार्य करती है और प्रत्येक चुनौती का सामना करते हुए लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग लगातार साथ आ रहे हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि नगर निकाय व जिला पंचायत चुनाव को पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी और सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नगरी है। देश दुनिया से लाखों लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। जिसके चलते श्रद्धालु हरिद्वार की नकारात्मक छवि लेकर वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के विरोध में पार्टी जल्द ही आंदोलन करेगी। वरिष्ठ आप नेता ओपी मिश्रा ने कहा कि संजय सैनी के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। स्वागत करने वालों में श्रवण कुमार गुप्ता, आशीष गौड़, अनीस खान, खालिद हसन, अंशुल शर्मा, अकरम, फिरोज अंसारी, प्रवीण चैधरी, महावीर कर्णवाल, खलील राणा, पवन ठाकुर, असफ, मोतीन अब्बासी, संजय गौतम, विशाल सैनी, ममता सिंह, रेणु चैहान, नाजमा, रितु सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.