पौड़ी मुख्यालय में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

electronics

आज पौड़ी में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें सभी पत्रकारों की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार राकेश रमण शुक्ला को जिलाध्यक्ष व गुरुवेंद्र नेगी को जिला महामंत्री चुना गया। बताते चलें कि
जिला सूचना विभाग में आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल भटट ने की। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों में सर्व सम्मति से पत्रकार मनोहर बिष्ट को जिला सचिव, कुलदीप बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष, दीपक बड़थ्वाल को संगठन मंत्री, सिद्वांत उनियाल को प्रचार मंत्री तथा पंकज रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सभी ने पत्रकारों के हित व संगठन की मजबूती पर कार्य करने पर जोर दिया।बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि जल्द ही सदस्यता अभियान भी शुरु कर दिया जाएगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने कहा कि लंबे समय से पत्रकारों के संगठन की जरुरत महसूस की जा रही थी। कहा कि अब यूनियन के गठन होने से सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर नैनीताल हाईकोर्ट ने लगाई रोक

One thought on “पौड़ी मुख्यालय में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *