बडी खबर:कॉमनवेल्थ गेम में डंका बजाने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पहुंची जौलीग्रांट एयरपोर्ट, हुआ भव्य स्वागत: देखें वीडियो

डोईवाला से आसिफ हसन की रिपोर्ट

electronics

कांस्य पदक जीतकर पहली बार उत्तराखंड पहुंची वंदना कटारिया का क्षेत्रीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत

देहरादून – कॉमन वेल्थ गेम्स में भारतीय हॉकी टीम में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड पहुंची हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया का क्षेत्रीय लोगो ने जोरदार स्वागत किया।
लंबे समय बाद कॉमन वेल्थ गेम्स में इस बार भारतीय हॉकी टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा, जिसको लेकर पीएम मोदी व सभी भारतीय महिला हॉकी टीम का हौसला अफजाई कर रहे हैं। सहायक प्रशिक्षक अधिकारी शिखा बिष्ट ने बताया कि हमें खुशी है कि, हमारे देश की महिला हॉकी टीम इस मुकाम तक पहुंची है। और उत्तराखंड के लिए भी गौरव की बात है कि उत्तराखंड ने वंदना के रूप में भारत को एक अच्छी खिलाड़ी दी है। उसने उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे भारत का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वंदना हमारे सभी बच्चों के लिए रोल मॉडल के रूप में है। ओर हमारे छात्रावास का हर बच्चा वंदना बनना चाहता है। और हमें उम्मीद है कि वंदना इससे भी अच्छा खेलेगी, और विदेशों में उत्तराखंड व भारत का परचम लहराएगी।
वंदना कटारिया ने कहा कि यह उनके लिए खुशी के पल हैं, क्योंकि उनकी टीम ने लंबे समय के बाद मेडल जीता है। साथ ही पीएम मोदी द्वारा खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय टीम खेलने जाती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात कर सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं। ओर जब टीम खेल कर वापस आती है तो वह फिर से उनका हौसला बढ़ाते है। और अगर टीम हार भी जाए तो पीएम मोदी खिलाड़ियों का हौसला कम नही होने देते। और फिर से भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हैं। जिससे खिलाड़ियों में भी नई ऊर्जा का संचार होता है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *