पुस्तकालय कर्मी का निधन, कुलपति ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के पुस्तकालय कर्मचारी (डाटा ऑपरेटर ) नवीन कुमार की आकस्मिक मृत्यु पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीनिवास वरखेडी़ ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शोक संदेश में उन्होंने कहा कि नवीन कुमार हमारे परिसर के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में पुस्तकालय की कमान संभालकर बेहतरीन परिणाम दिए हैं। हमने एक ईमानदार और परिश्रमी कर्मचारी को असमय खो दिया है। यह विश्वविद्यालय परिवार की बडी़ क्षति है। प्रो.वरखेडी़ ने नवीन कुमार की आत्मा की शांति और पीडि़त परिवार को इस दुःख को सहन शक्ति प्रदान करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने पीडित परिवार की यथासंभव मदद का भी भरोसा दिया है।
निदेशक प्रो.एम.चंद्रशेखर ने भी नवीन कुमार की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि नवीन ऊर्जावान और कर्तव्यनिष्ठ युवा कर्मचारी था।
गौरतलब है कि नवीन कुमार का देहरादून में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। आज नवीन की अंत्येष्टि उनके पैतृक घाट श्रीनगर के उफल्डा में की गई। अंत्येष्टि में श्री रघुनाथ की कीर्ति परिसर के निदेशक, अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारियों पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

electronics
ये भी पढ़ें:  पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *