

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,सीएम धामी सहित कई प्रबुद्धजनों ने दी बधाई

उत्तराखंड सहित देशभर में स्वास्थ्य-शिक्षा,दिव्यंगता,रोजगार,पलायन और पेयजल,कृषि,समाज कल्याण,बाल विकास एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में सेवाएं देने के साथ-साथ राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाओं के पटल पर हर दिन नया आयाम रचने वाली हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी का जन्मदिन देशभर में सेवा भी सम्मान भी के संकल्प के साथ मनाया गया।
माताश्री मंगला जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों और प्रसिद्ध कालीमठ मंदिर में पूजा अर्चना कर पूज्य माताश्री मंगला जी और उनके समस्त परिवार के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की गई।
इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी,उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,हरीश रावत,शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत सहित देश-विदेश से कई प्रबुद्धजनों ने माताश्री मंगला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माताश्री मंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला और भोले जी महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वे जन सेवा के लिए अनेक कार्य कर रहे हैं।
माताश्री मंगला जी जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड एवं देश के विभिन्न भागों में सेवा के पथ पर चलते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए सेवा के कार्य,भंडारा एवं कंबल और वस्त्रों का वितरण किया गया। इसी के साथ उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अनाथालयों और खानाबदोश जीवन यापन कर रहे बच्चों के साथ मिलकर केट काट उन्हें शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।
इस मौके पर लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी,जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण,लोक गायिका मीना राणा,प्रधानमंत्री कार्यलय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल,बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल सहित देशभर से कई प्रबुद्धजनों ने माता मंगला जी को जन्मदिवस की बधाई दी।

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.