दुखद: सिक्किम में भारतीय सेना को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरी सिक्किम में भारतीय सेना को ले जा रहा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक खाई में गिरने से सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 4 जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।

electronics


जानकारी के मुताबिक ये हादसा लाचेन से करीब 15 किलोमीटर दूर जेमा में सुबह करीब 8 बजे हुआ।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किमी दूर ज़ेमा में सुबह लगभग 8 बजे हुई।


सिक्किम हादसे पर राजनाथ सिंह ने जताया शोक
सिक्किम में हुए हादसे में 16 जवानों के शहीद होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसे के कारण भारतीय सेना के जवानों के मारे जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

One thought on “दुखद: सिक्किम में भारतीय सेना को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *