Big breaking:राज्य बनने के22 साल बाद सीएम धामी ने दिलाई ईगास को पहचान, अब ईगास पर किया,सार्वजनिक अवकाश घोषित ,सीएम का इन्होने जताया आभार

रैबार पहाड़ की आप से अपील है यह व्यक्ति आपको कहीं भी दिखाई दे तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें


 
 

उत्तराखंड शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे।
 


*मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट।*


*हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इसमें हम सबको सामुहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं की जड़ों से जुड पायेंगे।

electronics
ये भी पढ़ें:  दुखद खबर: पूरा परिवार रात को सो रहा था लेकिन उनको क्या मालूम था की कल की सुबह नहीं देख पाएंगे,दस माह की बेटी समेत पूरा परिवार मौत के मुंह समाया

One thought on “Big breaking:राज्य बनने के22 साल बाद सीएम धामी ने दिलाई ईगास को पहचान, अब ईगास पर किया,सार्वजनिक अवकाश घोषित ,सीएम का इन्होने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *