दीपावली पर उत्तराखंड में बुझ गए कई घरों के चिराग, 82 जगहों पर लगी आग

देशभर के साथ ही उत्तराखंड में दीपावली के त्योहार की धूम रही। एक तरफ जहां लोगों ने आतिशबाजी कर दिवाली का जश्न मनाया तो वहीं प्रदेश में विभिन्न दुर्घटनाओं के चलते कई लोगों के लिए ये त्योहार खुशनुमा नहीं रह सका। दीपावली के दिन राज्य भर में कई लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं।  इसके साथ ही आग लगने की भी कई घटनाओं के कारण भी प्रदेशवासियों की दिक्कतें बढ़ी हैं। खास बात यह है कि सामान्य दिनों के मुकाबले दीपावली के दिन आग लगने की ज्याजा घटनाएं सामने आईं हैं। 

electronics

आग लगने की कुल 82 घटनाएं आई सामने

उत्तराखंड में दीपावली के त्योहार पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की गई। इस दौरान दीपावली पर जमकर आतिशबाजी के कारण आग लगने की घटनाएं भी कई जगह दिखाई दी। प्रदेश भर में दीपावली के दिन आग लगने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ। प्रदेश में आग लगने की कुल 82 घटनाएं दीपावली के दिन रिकॉर्ड की गई है। बड़ी बात यह है कि पटाखों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या 46 रही। हालांकि, इन घटनाओं से निपटने के लिए प्रदेश भर में पहले ही कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए थे। ये आंकड़े उत्तराखंड फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने जारी किए।

 142 सड़क दुर्घटनाएं की गई रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी*

राज्य भर में जहां एक तरफ आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला और दीपावली के त्योहार के बीच कई लोगों और परिवारों की खुशियों में ऐसी घटनाओं ने खलल डाला, तो वहीं सड़क दुर्घटनाएं भी इस दौरान काफी ज्यादा रिकॉर्ड की गई हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग को 142 मामले सूचित किए गए हैं। राज्य भर में इन घटनाओं को रिकॉर्ड किया गया है। दीपावली पर करीब 142 घटनाएं सामान्य दिनों के मुकाबले हालांकि बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन दीपावली के त्योहार को देखते हुए इन्हें ज्यादा माना जा रहा है।

हल्द्वानी में आग हादसे में तीन की मौत

ये भी पढ़ें:  Big breaking: ऐसा क्या हुआ होगा उत्तराखंड वन प्रमुख धनंजय मोहन को लेना अचानक VRS

दीपावली पर इन घटनाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहीं. दिन भर विभिन्न घटनाओं के लिए पुलिस विभाग और दूसरे विभागों के कॉल सेंटर में इस तरह की सूचनाओं मिलती रही। उत्तराखंड में दीपावली की रात आग लगने की सबसे बड़ी घटना हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है। यहां एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है।