7 साल बाद फिर भाजपा के हो गए रुद्रप्रयाग के चर्चित डॉक्टर आनंद बोरा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने करवाई पार्टी ज्वाइन

रुद्रप्रयाग जनपद के चर्चित डॉ आनंद सिंह बोरा ने 7 साल बाद फिर की भाजपा ज्वाइन

electronics

रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग चर्चित सर्जन डॉ बोरा ने एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ली है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉक्टर बोरा को भाजपा की घर बापसी करवाई है ।डॉक्टर बोरा 10 वर्ष पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है इनके द्वारा भाजपा संघटन को मजबूत करने के लिए जनपद के सभी गांवों में मेडिकल कैम्प लगा कर जन जन तक भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए लोगो के बीच अपनी गहरी पेंठ बनाई हुई थी ।लेकिन 2017 में रुद्रप्रयाग विधान सभा के विधायक टिकट के प्रबल दावेदार होने के बाद भी टिकट नही मिला और भाजपा की सदस्यता छोड़ दी।और सम्पूर्ण समय अपने नर्सिंग होम को दे कर मरीजो की सेवा करने
लगे। लम्बे समय अंतराल से भाजपा से दूर रहने के बाद आज रुद्रप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के प्रयास से आज प्रदेश मुख्यालय में फिर से भाजपा सदस्यता ग्रहण कर ली।डॉक्टर बोरा के भाजपा के ज्वाइन करने से रुद्रप्रयाग भाजपा को अधिक मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण की मिट्टी की खुशबू खींच लाई विदेशी मेहमानों को