June 5, 2023


महिला को इतना पसंद आया राहुल गांधी का काम-देहरादून की इस महिला ने करोडों की वसीयत कर दी राहुल गांधी के नाम

शेयर करें

देहरादून की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी सम्पत्ति राहुल गाँधी के नाम कर दी है। बुजुर्ग महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल है जो राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित हैं। यही वजह है कि पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सम्पत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को दे दिया है।
बता दें की देहरादून डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है।
महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपी। पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।
उन्होंने कहा की सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।



About Post Author



You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X