June 2, 2023


डोईवाला में महिला समूह के तैयार किये जा रहे होली के ऑर्गेनिक रंग से खेलें होली

शेयर करें

आसिफ हसन की रिपोर्ट




रंगों की बिक्री कर महिलाएं कर रही आर्थिक स्थिति को मजबूत

डोईवाला- जहां महिलाएं हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही है, तो वहीं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तमाम महिलाएं भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए स्वयं से प्रोडक्ट तैयार कर उनकी बिक्री बाजारों में कर रही है।


बता दें कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तमाम महिलाओं द्वारा ऑर्गेनिक रंगो को तैयार किया जा रहा है। यह रंग चुकंदर, हल्दी व पालक से तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खासा पसंद भी किया जा रहा है। क्योंकि यह रंग ऑर्गेनिक होने की वजह से इन रंगों को इस्तेमाल के बाद कपड़ों व शरीर से छुड़ाने में भी आसानी होती है। और इन रंगों से मनुष्य के शरीर पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।
महिलाओं द्वारा लगभग 2 कुंतल रंगों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद इन रंगों की बिक्री बाजारों में की जाएगी। इससे महिलाओं की आमदनी तो बढ़ेगी ही, साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

About Post Author



You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X