June 7, 2023


Big breaking-पैठाणी मैं हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

शेयर करें

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

पौड़ी। पैठाणी थाना क्षेत्र में हुए होल्यारों के वाहन दुर्घटनागस्त मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए 1 मृतक के पिता ने पैठाणी पुलिस को नामजद तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।  
पौड़ी जिले के पैठाणी थाना क्षेत्र में बीती 17 मार्च को होलिका दहन के दिन चमोली के बिसोणा गांव के होल्यार दिन के समय पैठाणी में होली खेलने आए थे। शाम को पैठाणी से होली खेलने के बाद वापस घर जाते समय इन होल्यारों का मैक्स वाहन पैठाणी थाने से दो किलोमीटर आगे दुर्घटनागस्त हो गया था। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य की मौत पाबौ सीएचसी में लाते समय हो गई थी। पैठाणी के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मारे गए चार युवकों में से एक मृतक रोहित के पिता शेर सिंह ने नामजद तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद वाहन चालक के खिलाफ पैठाणी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। 



About Post Author



You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X