शेयर करें

देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में वेद विभाग के सहायक आचार्य डॉ.आनंद मिश्र को उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘वेद पंडित’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। डॉ. की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय तथा परिसर ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में कार्यरत डॉ. अमंद मिश्र को हाल ही में यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के संस्कृत संस्थान ने प्रदान किया है। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान प्रतिवर्ष संस्कृत के विद्वानों को ऐसे पुरस्कार प्रदान करता है। इस बार संस्कृत क्षेत्र के विद्वानों को अलग-अलग 48 पुरस्कार पुरस्कार दिए गए। इनमें से ‘वेदपंडित’ पुरस्कार डॉ.मिश्र को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार में 51000 की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। संस्कृत जगत में इस पुरस्कार का बहुत बड़ा महत्व है। डॉ.मिश्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी तथा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ.मिश्र को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may have missed

रैबार पहाड़ की खबरों मा आप कु स्वागत च !

X