कैसे होगा धामी का मंत्रीमंडल-किसका कटेगा पता-किसकी होगी एन्ट्री- देखें पूरी खबर

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को जाति और क्षेत्रीय संतुलन बनाना बड़ी चुनौती

electronics

प्रदेश की कमान एक बार फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में भाजपा ने बीजेपी हाईकमान ने दे दी है।भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा का चुनाव हार गए बावजूद इसके प्रदेश में उनकी लोकप्रियता बढ़ गई और सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हुई एक बार फिर से प्रदेश की कमान देने की बात चलने लगी थी और अब उन्हें प्रदेश की कमान दोबारा दे दी गई है, अब वह 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आधा दर्जन से ज्यादा विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। और इसमें जो नाम सबसे आगे चल रहे हैं वह हैं

सतपाल महाराज,कैबिनेट मंत्री
डा-धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री

सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री


अरविंद पांडे, कैबिनेट मंत्री

बिशन सिंह चुफाल, कैबिनेट मंत्री

वहीं कुछ नाम ऐसे भी हो सकते हैं जो इस बार के मंत्रिमंडल में नए होंगे

इसमें सबसे आगे जो नाम चल रहा है वह है पूर्व विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल का प्रेम चंद अग्रवाल को इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। केदारनाथ से शैलारानी या रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी की लग सकती है लॉटरी

सरिता आर्य और रेखा आर्य में से किसी एक को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह

मुन्ना सिंह चौहान को भी मिल सकती है इस बार मंत्रिमंडल में जगह

वही विधानसभा स्पीकर के तौर पर इस बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को दी जा सकती है जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें:  दुखद खबर: उत्तराखंड में रफ्तार का कहर, ट्रोला से कार की भीषण भिड़ंत, चार की मौत, एक घायल

One thought on “कैसे होगा धामी का मंत्रीमंडल-किसका कटेगा पता-किसकी होगी एन्ट्री- देखें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *