कोरोनाकाल में भाजपा नेता दिनेश रावत और उनकी टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य पर आधारित पुस्तक का सीएम रावत ने किया विमोचन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अ व मा. विधायक श्री हरबंस कपूर जी द्वारा प्रेमनगर में नव निर्मित बहुदेशीय इंडोर स्टेडियम का उद्धघाटन किया गया।
इस अवसर पर मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा #कोरोना_काल में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत व उनकी टीम के द्वारा किये गए #कार्यो पर केंद्रित एक #पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही मा. महापौर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , विधायक हरबंस कपूर, प्रदेश प्रवक्ता और विनय गोयल द्वारा पुस्तिका का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित मंडल अध्यक्ष विजेंदर थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल महामंत्री भूपाल चंद, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मल्होत्रा, महामंत्री बरखा कालरा, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा रावत, सम्मानित पार्षदगण, जेष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
