गर्व का क्षण- रूद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के लुठियाग गांव को मिला जल संरक्षण के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार

(दीपक कैन्तुरा ,लुठियाग)

- मातृशक्ति की इच्छा शक्ति से गांव को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
- 2005 में गांव में पानी पहुंचाने के लिए पूर्व प्रधान सीता देवी कैन्तुरा मायके वालों से भिड़ी थी
- पानी नही होने के कारण लुठियाग में बेटी का विवाह करने के लिए कतराते थे बेटी के मां बाप
- पानी के लिए की बार हुआ खूनी संघर्ष
- घटखाणी के पानी के लिए लड़ी लंबी लड़ाई
- खल्वा के कान रै पर बना प्रहरी ताल
- मन की बात में किया था पीएम ने इस ताल का जिक्र
- रिलायंस फाउंडेशन के सहयोंजक प्रकाश डंसीला पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशन में बना प्रहरी ताल
- यह पुरस्कार मुझे नहीं जनता को मिला-कुंवर सिंह कैन्तुरा
- देश में मिला लुठियाग को पहला पुरस्कार
- 2लाख की नगद राशि और प्रस्तति पत्र मिला राजराजेश्वरी लुठियाग समिति को
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने दी गांव वालों को बधाई
- मीडिया सोशल मीडिया का जताया लुठियाग वासियों ने आभार
- केन्द्र की तीन टीमों ने किया था गांव का सर्वेक्षण
ग्राम पंचायत लुठियाग ( चिरबटिया ) में राजराजेश्वरी ग्राम कृषक समिति के सदस्यों द्वारा पानी की समस्या को देखते हुए जल संरक्षण की पहल की। जिसमें तकनीकि सहयोग रिलायंस फाउण्डेशन रुद्रप्रयोग के प्रतिनिधि प्रकाश सिंह व जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशों के पालन में महिला शक्ति द्वारा प्रहरी खाल बनाई गई।
इस अनूठी पहल को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को बतायी गई।
ग्राम पंचायत की महिलाओं व राजराजेश्वरी ग्राम कृषक समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह कैन्तुरा के इस अनूठी पहल को जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग भारत सरकार द्वारा द्वितिय राष्ट्रीय जल पुरस्कार से ग्राम पंचायत लुठियाग( चिरबटिया ) को 11 नवंबर व 12 नवंबर 2020 को हाल न. 5 विज्ञान भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया।।
(देखें वीडियो में लुठियाग गांव का वह जल स्रोत जिसके लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार)
जिसमें मुख्य अतिथि- भारत के माननीय उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने कार्यक्रम अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार विशिष्ट अतिथि माननीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एंव सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार श्री रतन लाल कटारिया व गरिमामय उपस्थिति पू.पी. सिंह सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार आदि की उपस्थिति रही।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.