जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत 119 लोगों को दिया जायेगा पद्म पुरस्कार-उत्तराखण्ड से ये नाम हैं शामिल-देखिए पूरी लिस्ट

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत 119 लोगों को दिया जायेगा पद्म पुरस्कार-उत्तराखण्ड से ये नाम हैं शामिल

electronics


 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इसके तहत विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।

इस साल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाज़ा जाएगा।


इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का है। जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है, जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी और सुदर्शन साहू जैसे नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी

वहीं, 10 लोगों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया।इनमें पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशवभाई पटेल (मरणोपरांत), असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से नवाजा गया है।

वहीं साल 2021 के लिए उत्तराखंड के डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को मेडिसिन और प्रेम चंद शर्मा को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।इनके अलावा गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) समेत पद्म श्री पुरस्कार के 102 प्राप्तकर्ता हैं।

One thought on “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत 119 लोगों को दिया जायेगा पद्म पुरस्कार-उत्तराखण्ड से ये नाम हैं शामिल-देखिए पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *