पूर्व महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रही रजनी कश्यप ने थामा ‘आप’ का

 पूर्व महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रही रजनी कश्यप ने थामा ‘आप’ का

electronics



ऋषिकेश- नगर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रही रजनी कश्यप ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।वह अपनी दर्जनों सर्मथकों सहित आज पार्टी में शामिल हो गई।

शांति नगर ऋषिकेश में महिला कांग्रेस की नगर उपाध्यक्ष रजनी कश्यप के नेतृत्व में दो दर्जन महिलाओं समेत डेढ़ दर्जन युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सोमबार को आम आदमी पार्टी द्वारा शांति नगर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में आप नेता समाजसेवी डॉ राजे सिंह नेगी ने सभी नए लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस और भाजपा सरकार के जूठे वादों से त्रस्त हो चुकी ओर एक नए विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी से उम्मीद लगाये हुए है। ऋषिकेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्तिथि से अभिभावक परेशान हैं।स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी सरकार और उसके नुमाइंदे गंभीर नही हैं।यहां का सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यही चाहती है कि दिल्ली की तर्ज पर यंहा भी बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार एवं महिला उत्थान के लिए कार्य हो।इस अवसर पर शिक्षक सुनील सेमवाल,प्रवीन असवाल,मनोज कश्यप, नीलम अग्रवाल,आशा सिंह,नीतू देवी, हेमलता, आयशा देवी, बसंती देवी,नीरु गुप्ता,बाला देवी, मुकेश रानी,बसंती देवी,लालमती देवी,चन्दनी देवी,सुनीता देवी,शिव कुमार,रमेश सिंह,कुणाल बाल्मीकि,हर्ष सैनी, अमन कुमार,आकाश तिवारी,गौरव कुमार,अमन राजपूत,मयंक चौहान आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी

One thought on “पूर्व महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रही रजनी कश्यप ने थामा ‘आप’ का

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *