मन्दाकिनी सम्मान 2021 — लोकसंस्कृति के ध्वजावाहक और संरक्षक डा. डीआर पुरोहित को मिला सम्मान..

 मन्दाकिनी सम्मान 2021 — लोकसंस्कृति के ध्वजावाहक और संरक्षक डा. डीआर पुरोहित को मिला सम्मान…

electronics

(प्रसिद्ध पत्रकार संजय चौहान की फेसबुक वॉल से)


मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोकसंस्कृति के ध्वजवाहक और संरक्षक डाॅक्टर डी आर पुरोहित जी को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल स्मृति समारोह में वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित ‘मन्दाकिनी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत सहित अन्य लोगो की उपस्थिती में लोसंस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अमूल्य योगदान देने के लिए डा. डीआर पुरोहित को मन्दाकिनी सम्मान 202 से नवाजा गया।


गौरतलब है कि लोकसंस्कृति के भगीरथ डाॅ दाताराम पुरोहित नें लोक में बिलुप्ती की कगार पर पहुचं चुकी लोकसंस्कृति को विद्यार्थी के रूप में संजो कर इन्हें पूरे विश्व में पहचान दिलाई। रामकथाओं में सबसे प्राचीन भल्दा परंपरा की मुखौटा शैली- रम्माण से लेकर केदार घाटी का प्रसिद्ध चक्रव्यूह मंचन, नंदा देवी के पौराणिक लोकजागर, पांडवाणी, बगडवाली, शैलनट, रंगमंच, ढोल वादन, ढोली तक के संरक्षण और संवर्धन हेतु उनके द्वारा जो योगदान दिया गया वह यहाँ की लोकसंस्कृति के लिए किसी अमूल्यनिधि से कम नहीं है। पूरा पहाड़, लोक के लिए किये गये उनके भगीरथ प्रयासों का ऋण कभी भी चुका नहीं सकता। 


लोकसंस्कृति के पुरोधा डा. डीआर पुरोहित को प्रतिष्ठित मन्दाकिनी सम्मान 2021 मिलने पर हमारी ओर से ढेरों बधाइयाँ। आपका सम्मान, सम्मान का भी सम्मान है। आशा और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भी आपको हर रोज ऐसे ही अनगिनत सम्मान मिलते रहें।


One thought on “मन्दाकिनी सम्मान 2021 — लोकसंस्कृति के ध्वजावाहक और संरक्षक डा. डीआर पुरोहित को मिला सम्मान..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *