रामेश्वर गैरोला और प्रमिला चमोली का सांची माया को बंधन गीत मचा रहा यूट्यूब पर धमाल-देखें पूरी खबर

(मुकेश सारंग-पौड़ी)

https://youtu.be/7zHFAjTkb8g(गीत को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें)

हार्दिक फिल्म्स के बैनर तले “सांची माया को बंधन” गीत आजकल यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इसके गीतकार भाग चंद्र सावन हैं; स्वयं रामेश्वर गैरोला ने इसे संगीतबद्ध किया है। करीब 2 वर्षों के अंतराल के बाद उत्तराखण्डी संगीत क्षेत्र में रामेश्वर गैरोला और प्रमिला चमोली ने इस गीत के माध्यम से शानदार वापसी की है। प्रस्तुत गीत प्रेम युगल गीत है जिसमें प्रसिद्ध कलाकार जस पवार एवं पूजा भंडारी ने अभिनय किया है। इस गीत में नायक अपनी प्रेयसी के प्रेम बंधन को अटूट रखने का वादा करता है। अब तक इस गीत को 1.50 लाख लोग देख चुके हैं।
(
ग्राम सरोला- जोगियाड़ा घुत्तू भिलंग में जन्मे गायक रामेश्वर गैरोला जी ने मात्र 36 वर्ष की उम्र में उत्तराखंडी लोक संगीत क्षेत्र में सफल स्थान प्राप्त किया है। बखूबी कई हिट गीतों को विभिन्न ऑडियो वीडियो एवं मंच पर गाया है।
प्रसिद्ध लोकगायिका ‘हेमा नेगी करासी’ के साथ इनका गीत “बग्छट मन” बहुत ही सफल रहा एवं सुपरहिट “तेरी माया” गीत में भी श्रोताओं का इन्हें भरपूर स्नेह मिला।
गायक रामेश्वर गैरोला; श्री नरेंद्र सिंह नेगी एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को अपना आदर्श मानते हैं। प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन पर मुंबई में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।
इन्होंने मराठी भोजपुरी गुजराती राजस्थानी सहित कई भाषाओं के लोकगीतों को भी संगीतबद्ध किया हुआ है। गैरोला जी वर्तमान में मुंबई के प्रवास में है एवं जल्दी ही पुनः उत्तराखंड लौट कर अपनी कर्मभूमि बनाने जा रहे हैं।
–
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.