मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य से संबंधित ताजा अपडेट।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वास्थ्य सामान्य है। उत्तराखण्ड सदन के चिकित्सक डॉ० प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री जी के फिजीशियन डॉ० एन एस बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मा० मुख्यमंत्री जी को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें एंटी बायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।

जल्द ही मुख्यमंत्री स्वस्थ होकर हम सबके बीच आएंगे और वापस अपने जनसेवा के कार्यों में जुट जाएंगे। जय त्रिवेंद्र!
